Menu
blogid : 940 postid : 407

ये स्पैम कमेंट का क्या उपाय है … ?

BHAGWAN BABU 'SHAJAR'
BHAGWAN BABU 'SHAJAR'
  • 111 Posts
  • 2120 Comments


जागरण जन्क्शन की ये ब्लॉग साईट हम सभी पाठको और कुछ रचनात्मकता में रूचि रखने वालो के लिये काफी उपयोगी दिखाई दे रही है.. उपयोगी तो तब और हो जाती है जब किसी लेख पर कुछ विद्वान आपस मे अपने-अपने विचारों को रखते है… तो ऐसा प्रतीत होता है मानो हम सभी आपस मे आमने सामने बैठ कर किसी विशेष विषय-वस्तु पर बहस कर रहे हो… फिर ऐसा भी महसूस होता है कि इस तरह से हम किसी उचित नतीजो पर पहुचते रहे है..
लेकिन पिछले 5-6 दिनो से मै देख रहा हूँ कि जब भी किसी लेख पर कोई भी प्रतिक्रिया देता हूँ तो एड्रेस बॉक्स मे प्रतिक्रिया नं0 तो दिख जाता है परंतु लेख के नीचे प्रतिक्रिया नही दिखती… 2-3 दिन तक तो मै परेशान रहा …. एक दिन अचानक डैशबोर्ड पर नजर गयी तो स्पैम मे कई प्रतिक्रियाएँ दबी हुयी नजर आई… जब मैने उसे अप्रूव किया तब वह लेख के नीचे दिखा…
इस समस्या के लगातार आज तक बने हुए होने की वजह से अब कई तरह के सवाल लोगो के मन में उठने लगे है …
1. क्या ये समस्या इस साईट के किसी तकनीकी खराबी के कारण है .. ?
2. कब तक रहेगी ये तकनीकी खराबी… ?
3. क्या इस साईट ने लेख पर प्रतिक्रिया करने का अब यही तरीका शुरू कर दिया है … ?
4. क्या इस साईट को जो पॉपुलरिटी हासिल करनी थी, कर चुकी .. ?
5. क्या ये साईट अब बन्द होने वाली है.. ?
कुछ भी हो जागरण जंक्शन ने लोगो के अपने बेवाक विचारो को रखने और उस पर बहस करने का एक अच्छा माध्यम दिया है.. । अगर ये समस्या जल्द ही न निबटायी गयी तो धीरे-धीरे ये ब्लॉग साईट अपनी पॉपुलरिटी खोती चली जायेगी..
आईये हम सभी….. जागरण के सभी तकनीकी विशेषज्ञो से ये गुजारिश करते है कि ये समस्या जल्द-से-जल्द खत्म कर दे जिससे की सभी लेखकगण अपने विचार रखने मे दिक्कत महसूस न करें …. और हम इन विशेषज्ञों से उम्मीद करेंगे कि आगे भी इस साईट पर किसी और की कोई खामियाँ न आये…
धन्यवाद ..

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh