Menu
blogid : 940 postid : 687334

रंग-ए-मोहब्बत- Contest

BHAGWAN BABU 'SHAJAR'
BHAGWAN BABU 'SHAJAR'
  • 111 Posts
  • 2120 Comments

अब रंग-ए-मोहब्बत, बेअमल हो रहे है।
मज़हबी दंगे यहाँ, आजकल हो रहे है।
————————————–
माँग धुलने की अब, कोई नहीं है निशाँ
गोया धन्धे में, अदल-ओ-बदल हो रहे है।
—————————————
किसकी थी आरज़ू, ये फिक़्र उसका नही,
हसरतें कैसी भी हों, मुक्कमल हो रहे है।
————————————–
कल तक तो थी, उनकी यहीं झोपड़ी,
किया ऐसा क्या, जो वो महल हो रहे है।
—————————————-
दो पल भी भरोसा, न होता किसी का,
मगर खड़े उनको, यहाँ अज़ल हो रहे है।
—————————————-
अच्छी बातें न दिखती, है नित होते हुए,
उनकी तो बस कहानी, ग़ज़ल हो रहे है।
—————————————–
बदल गये है जमाने, देख ले ऐ “शजर”,
ऐन-ए-वस्ल में, अब ओझल हो रहे है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to yamunapathakCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh