- 111 Posts
- 2120 Comments
हो जाए अगर दिल से कोई गुनाह तो
क्या कीजिए फिर मांगे वो पनाह तो
—————————————–
सौदाई जहाँ मे किससे पूछे राह कोई
हैरत नही गर हो जाये यहाँ बेराह तो
————————————
अपने गुमां से हर कोई महदूद है वर्ना
क्या बुरा होगा गर चले सभी हमाह तो
——————————————–
कैसे जाने पास रहते है अहल-ए-ख़िरद
जब काम ही न आये कभी नवाह तो
————————————
तोड़ कर दिल को वो खुश होते है
क्या कहूँ गर नाम देते वो फराह तो
——————————–
वाइज़ ही कर दे मुहाल जीना तो क्या हो
गर करे कोई मोहब्बत बेपनाह तो
————————————-
सहर से ही शहर में तरस है दाने की
परिन्दे फिर क्या करे ढले जो पगाह तो
————————————–
क्या होगा ‘शजर’ फिर उनके पास जाकर
जब निकल ही जाए दिल से दर्द-ए-आह तो
————————–
.
अर्थ –
गुनाह – दोष , पनाह – शरण, सौदाई – व्यापारिक, हैरत – आश्चर्य, बेराह – दिशाहीन, गुमां – अहंकार, महदूद – बन्धन, हमाह – साथ साथ, अहल-ए-खिरद – (लोग ) ज्ञानी लोग , नवाह – पडोस , फराह – मनोरंजन, वाइज़ – धर्म-गुरू, सहर- सुबह, पगाह- साँझ
Read Comments